नवरात्रि के दिनों में नौ देवियों को चढ़ाएं नौ अलग-अलग प्रसाद

614

नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है और नौ दिनों तक अब सभी भक्त देवी के नौ रूपों की पूजा करेंगे। आइए आज हम आपको बताते हैं कि देवी के इन नौ दिनों में क्या प्रसाद चढ़ाने से मां होंगी प्रसन्न।

जानिए नौ देवियों के नौ अलग-अलग प्रसाद-

देवी शैलपुत्री= अगर बीमारियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो माता शैलपुत्री के चरणों में देसी घी चढ़ाएं।

देवी ब्रांहचाऋणी= माता ब्रांहचाऋणी को फल और मिश्री का भोग लगाएँ।

देवी चंद्रघंटा= दूध से बनी चीजों को चढ़ाने से माता प्रसन्न होती हैं।

देवी कुष्मांडा= दुर्गा मां के इस रूप को मालपुआ बहुत पसंद है।

देवी स्कन्दमाता= मातारानी को केले का प्रसाद चढ़ाना चाहिये।

देवी कत्यायिनी= देवी के इस छठे स्वरूप को शहद का भोग लगाना चाहिए।

देवी कालरात्रि= माता कालरात्रि को गुड से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए।

देवी महागौरी= इन माता को नारियल से बने प्रसाद से प्रसन्न किया जा सकता है।

देवी सिद्धिदात्री= मां दुर्गा के इस नवे रूप को काले तिल से प्रसन्न किया जा सकता है।