Masik Durga Ashtami 2022: जाने किस दिन पड़ रही कब है फाल्गुन मास की मासिक दुर्गाष्टमी

769

हिन्दू धर्म में प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना और उपासना करते है, माता रानी उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं और समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में….

कब है मासिक दुर्गाष्टमी

फाल्गुन मास में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 10 मार्च 2022 को पड़ रहा है। अष्टमी तिथि 10 मार्च गुरुवार, सुबह 2 बजकर 56 मिनट से आरंभ: होगी और 11 मार्च शुक्रवार, सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।