Mahashivratri 2022: इस महाशिवरात्रि पर करें इन शिव मंत्रों का जाप

1165

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व कल यानि 1 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन आप भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा कर और शिव मंत्रों का जाप कर बाबा को खुश कर सकते हैं। भगवान शिव के मंत्रों का जाप कर रोग, दोष, कष्ट, संकट, पाप, भय सब से मुक्ति पाई जा सकती है साथ ही सुख, सौभाग्य, आरोग्य, संतान आदि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भगवान शिव के मंत्रों के बारे में….

महाशिवरात्रि पर इन शिव मंत्रों का करें जाप

शिव गायत्री मंत्र
ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
इसका जाप सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए करते हैं.

पंचाक्षरी मंत्र
ओम नम: शिवाय
यह भगवान शिव का मूल मंत्र या शिव पंचाक्षरी मंत्र है. इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

महामृत्युंजय मंत्र
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

लघु मृत्युंजय मंत्र
ओम जूं स माम् पालय पालय स: जूं ओम
मृत्युंजय मंत्रों का जाप अकाल मृत्यु, असाध्य रोग, राजदंड आदि से सुरक्षा के लिए करते हैं.

शिव आरोग्य मंत्र
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस मंत्र का भी जाप करते हैं.

धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए शिव मंत्र
ओम हृौं शिवाय शिवपराय फट्।।