भारत में कोरोना वायरस के 10,273 नए मामले दर्ज, 243 की हुई मौत

655

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,273 नए मामले सामने आए, जबकि 243 लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या
बढ़कर 5,13,724 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामले 0.26 प्रतिशत हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,439 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,22,90,921 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 24.05 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई है, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 177.44 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,03,29,297 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।