वजन कम करने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये जूस

350

किसी भी काम को करने के लिए हमें ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा का मापक कैलोरी होता है। नियमित मात्रा में कैलोरी लेना हमारे शरीर के लिए लाभकारी भी होता है। लेकिन हमें प्रतिदिन उतनी ही कैलोरी लेनी चाहिए, जितना हमारा शरीर बर्न कर सके। कई लोग तो वजन कम करने के लिए डाइटिंग करने लगते हैं और जूस का सेवन करते हैं। आइए आज हम आपको कुछ लो कैलोरी वाले जूस के बारे में बता रहे हैं…

अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।
आंवला का जूस
आंवला जूस के सेवन से भी फैट तेजी से बर्न होता है। यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास आंवला के जूस में 15 कैलोरी होती है। आंवला जूस वजन कम करने के अलावा भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

गाजर का जूस
गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इस जूस में कैलोरी काफी कम होती है। गाजर का जूस आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। एक गिलास गाजर के जूस में 39 कैलोरी होती है। वैसे तो  गाजर हमेशा बाजार में उपलब्ध होता है लेकिन ठंडियों में ये आसानी से मिल जाता है।

करेले का जूस
करेले का जूस वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में मात्र 17 कैलोरी होती है। वजन कम करने के साथ यह जूस शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है।