Fitness Tips: पेट कम करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

390

फास्टफूड के चलन में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। एक बार वजन बढ़ जाए तो इसे कम करना आसान नहीं है लेकिन अगर सही तरीके से योजना बनाकर उस पर काम किया जाए तो उतना भी मुश्किल नहीं। आप कितनी भी एक्सरसाइज कर लें, जिम में वर्कआउट कर खूब पसीना बहा लें लेकिन अगर खाना-पीना सही नहीं किया तो सब बेकार है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कौन से आहार लें….
 
वजन कम करने के लिए क्या खाएं-
अगर पेट कम करना है तो आहार में कम कार्बोहाइड्रेट लें। सफेद चावल, बिस्किट और गेंहू के आटे की रोटी जैसे साधारण कार्बोहाइड्रेट में ज्यादा शक्कर होती है जो कि नुकसानदायक हो सकती है। जटिल कार्बोहाइड्रेट बाजरा रोटी, ओट्स या ब्राउन राइस का सेवन फायदेमंद होगा।

प्रोटीन से भरपूर आहार लें।

मूंग दाल को प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन पौधों और पशु स्रोत दोनों में पाया जाता है। पशु स्रोत, जैसे गोमांस, चिकन, टूना, मुर्गी, मछली में हाई प्रोटीन होता है। दूसरी तरफ, प्रोटीन के  प्रमुख पौधों के स्रोतों में नट्स, बीज (सीड्स), आलू, साबुत अनाज और फलियां शामिल हैं।
मोटापा घटाना है तो विटामिन को आहार में शामिल कीजिए। नट्स, फल और पत्तेदार सब्जियां खाएं। विटामिन सी जैसे नीबू, अमरूद, संतरा पपीते का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि वजन कम करना चाहते हैं। यह फैट बर्न करता है।
वजन कम करना है तो अच्छा वसा युक्त आहार लें। सरसों का तेल, राइसब्रान तेल, जैतून का तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल आदि भोजन के लिए इस्तेमाल करें। लेकिन ट्रांस फैट से बचे।
रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आप अपने लक्ष्य को जल्दी पा सकते हैं।
रात को डिनर के बाद चेरी खाएं। इसको खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
वजन घटाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। सुबह के नाश्ते के पहले और सोने से पहले इसे ले सकते हैं।
शहद लें क्योंकि इसमें मौजूद आवश्यक हार्मोन भूख को दबाने और वजन घटाने में सहायता के लिए जाने जाते हैं।
शरीर में पानी की कमी से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है, जिससे शरीर फैट बर्न नहीं कर पाता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है।
काली मिर्च भोजन के थर्मोजेनिक प्रभाव या थर्मिक प्रभाव को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे चयापचय दर या आपके शरीर की कैलोरी जलती है।