Holi 2020: जाने कब मनाई जाएगी होली और कब है होलाष्टक

383

पूरे देशभर में होली का पर्व बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। रंगो के इस पावन त्योहार का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व है। आइए आज जानते हैं कब मनाई जाएगी होली, किस दिन से लग जाएगा होलाष्टक और कब होगा होलिका दहन………

किस दिन पड़ रही है होली

10 मार्च, मंगलवार को रंगो का त्योहार होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन?

9 मार्च, सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

संध्या काल में– 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक

भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक

भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

होलाष्टक

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। यह तिथि 03 मार्च को पड़ रही है यानि होलाष्टक 03 मार्च से शुरु और 09 मार्च को समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी, विवाह, वाहन खरीदना या घर खरीदना, अन्य मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस दौरान पूजा पाठ करने और भगवान का स्मरण और उनके भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।