देशभर में भारी बारिश का ALERT जारी, इन जगहों पर बढ़ सकता है खतरा

340

भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही बारिश से राहत मिलने वाली है। यही नहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से लगभग पूरे देश में बारिश का अनुमान लगाया गया है। हालांकि उन राज्यों में समाया बढ़ सकती है जहां पहले से ही भारी बारिश के बाद बाढ़ से जन-जीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन राजस्थान के लिए खतरा बन सकते है। यहां 25 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। वहीं, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, बिहार, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी जल्द अच्छी बारिश होने की बात कही गई है।