झारखंडः गहरी खाई में यात्रियों से भरी बस गिरने से 5 की मौत, 45 घायल

360

आज सुबह करीब ढाई बजे गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग में सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज घाटी में यात्रियों से भरी पोपुलर नामक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि यात्री 45 घायल हो गए। फिलहाल घायलों को पास के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।


इनमें दो दर्जन से अधिक घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।

बस के चालक को झपकी आ जाना इस घटना का कारण बताया जा रहा है। बस में करीब 60 लोग सवार थे तथा बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही थी। घटना के बाद बस का चालक तथा खलासी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताया है। उन्‍होंने कहा है कि गढ़वा में सड़क हादसे की खबर से मन व्यथित है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।