देश के इन सात राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

144

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुक्रवार को कहा गया कि भारत में सात राज्यों में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिनमें केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा शामिल हैं।

अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में मनसुख मंडाविया ने जन जागरूकता अभियानों को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों को सलाह दी गई कि वे व्यक्तिगत रूप से सभी लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे की तैयारियों की निगरानी और समीक्षा करें।

भारत में पिछले 24 घंटों में 6,050 कोविड के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक्टिव केस लोड शुक्रवार को 28,303 हो गया।