पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन

134

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह रणसिंह शेखावत का 88 वर्ष की उम्र में आज शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत हैं, जो कांग्रेस नेता हैं और अन्य रिश्तेदार आदि हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शेखावत 12 फरवरी को पुणे में अपने घर के लॉन के बाहर सुबह के समय गिर गए थे और उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन बाद में उच्च रक्तचाप व गुर्दे की विफलता आदि सहित कई अन्य जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया।