चंद्रयान-3: भारत के मून लैंडर ने प्रमुख परीक्षणों को सफलतापूर्वक किया पार

135

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा, ‘चंद्रयान-3 के लैंडर का एक प्रमुख परीक्षण ईएमआई/ईएमसी (इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी) सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।’

इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 लैंडर ने 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान यू.आर राव सैटेलाइट सेंटर बेंगलुरु में सफलतापूर्वक ईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया। अंतरिक्ष वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उनकी संगतता सुनिश्चित करने के लिए उपग्रह मिशनों के लिए ईएमआई-ईएमसी परीक्षण आयोजित किया जाता है। इसरो ने कहा कि यह परीक्षण उपग्रहों की प्राप्ति में एक प्रमुख मील का पत्थर है।