इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में 58 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

144

16 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 31.2 लाख छात्र 10वीं और 27.5 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं। परीक्षाएं प्रदेश के 75 जिलों के 8,752 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

2023 परीक्षाओं की समय सारिणी के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएंगी और 3 मार्च को समाप्त होंगी।

12वीं की परीक्षाएं 14 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएंगी और 4 मार्च को समाप्त होंगी।