राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाटर वीक का उद्घाटन करने आएंगी ग्रेटर नोएडा

183

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में सातवें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। उनकी अगुवाई के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

जाने पूरे कार्यक्रम

सुबह 11 से 12 बजे के बीच शहर में वीवीआईपी रोड पर करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
इनमें अर्धसैनिक बल, पीएसी, आगरा व मेरठ जोन के पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक्सप्रेस वे से होते हुए सुबह 11 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 11 से 12: 25 तक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
दोपहर 12:25 पर राष्ट्रपति इंडिया एक्सपो मार्ट से दिल्ली की ओर रवाना होंगी।