राष्ट्रपति मुर्मू और गृहमंत्री शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर व्यक्त किया शोक

157

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव की उपलब्धियां असाधारण थीं। धरती पुत्र मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुलायम सिंह यादव अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।’