आज जारी होगा NEET UG 2022 का Result, ऐसे कर सकते हैं चेक

143

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानि 7 सितंबर को NEET UG का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in पर जाकर NEET UG 2022 का रिज़ल्ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिज़ल्ट

सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर NEET UG 2022 रिजल्ट पर क्लिक करें।
अब एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
अब NEET UG Result स्क्रीन पर आ जायेगा।
अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि NEET UG 2022 एग्जाम के लिये कुल 18 लाख 72 हजार कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से 95 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। वहीं जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम टेक्निकल दिक्कतों की वजह से 17 जुलाई को नहीं हो पाया था, उनकी परीक्षा 4 सितंबर को आयोजित कराई गई थी।