अयोध्या: छठा दीपोत्सव संस्करण जल्द, 14.5 लाख दीप होगें प्रज्वलित

158

आयोध्या में दीपोत्सव का छठा संस्करण 23 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस साल घाटों पर करीब 14.5 लाख दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

गौरतलब है कि पिछले साल सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी घाट पर 7.5 लाख दीये जलाए गए थे। वहीं, इस साल अधिक से अधिक जनभागीदारी की उम्मीद को देखते हुए दीपोत्सव का पैमाना बढ़ाया जा रहा है।

पिछले दो सालों में, महामारी के कारण लोग इस आयोजन में भाग लेने से काफी हद तक दूर रहे थे। लेकिन अब फिर से लोगों के बीच वही उत्साह देखने को मिल रहा है।