भारत में Covid-19 के 20,551 नए मामले दर्ज़, 70 की हुई मौत

145

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,551 नए मामले सामने आए वहीं 70 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई है। हालांकि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या मामूली रूप से घटकर 1,35,364 हो गई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में 21,595 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,34,45,624 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। जहां दैनिक पॉजिटिव मामले बढ़कर 5.14 प्रतिशत हो गए, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.64 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,00,110 लोगों की जांच की गई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 87.71 करोड़ से अधिक हो गई।

शुक्रवार सुबह तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 205.59 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,72,54,426 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।