दिल्ली में दर्ज़ हुआ मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, देश भर में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 6

124

दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया। एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह शहर में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला है।

विदेशी नागरिक को दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसे सरकार ने संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल के रूप में नामित किया है।

इसके अलावा मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला भी सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में दो पुष्ट मामलों के साथ, देश भर में मंकीपॉक्स संक्रमण की संख्या छह तक पहुंच गई है। जबकि केरल में एक व्यक्ति ने वायरस से दम तोड़ दिया है।