मणिपुर भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई, 7 लापता

196

मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर 30 जून को हुए भूस्खलन में मंगलवार को दो अन्य शव मिले जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। मरने वालों में अधिकतर प्रादेशिक सेना के जवान थे। अभी भी 7 लोग लापता हैं, हालांकि तलाशी अभियान जारी है।

नोनी जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सेना, प्रादेशिक सेना, राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों द्वारा तलाशी अभियान 29 और 30 जून की दरमियानी रात को आए विनाशकारी भूस्खलन के बाद से लगातार जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जिंदा दब गए थे।

अठारह लोगों को जीवित बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।