मणिपुर: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई 42, 20 लापता

185

मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर गुरुवार को हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, जिसमें 27 प्रादेशिक सेना के जवान भी शामिल हैं। रविवार को हुए तलाशी अभियान में आठ और शव बरामद किए गए जिसमें दो साल के एक बच्चा भी शामिल है।

गौरतलब है कि पश्चिमी मणिपुर के तुपुल में शनिवार की रात लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जहां गुरुवार की विनाशकारी भूस्खलन के बाद प्रादेशिक सेना के जवानों सहित लगभग 80 लोग जिंदा दफन हो गए।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सेना के अस्पताल का भी दौरा किया और तुपुल भूस्खलन में घायल जवानों के साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने प्रत्येक जवान को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।