खतरों के खिलाड़ी 12: रोहित शेट्टी के खबरी बने निशांत भट्ट

296

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ शो को होस्ट करने वाले रोहित शेट्टी के लिए खबरी बन गए हैं। दरअसल, निशांत अपने सह-प्रतियोगियों के बारे में अंदरूनी जानकारी देते रहते हैं।

खतरों के खिलाड़ी शो में कौन क्या कर रहा है उसको लेकर निशांत भट्ट, रोहित शेट्टी को सब बताते हैं। निशांत कहते हैं, हमारे सभी दर्शकों की तरह मैं भी खतरों के खिलाड़ी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

उन्होंने आगे कहा, निसंदेह, यह यात्रा एक कठिन लेकिन निश्चित रूप से एक मजेदार अनुभव होने वाली है और शो में और मसाला जोड़ने के लिए, मैं रोहित सर की विशेष खबरी बन गया हूं।