Sawan 2022: इस दिन है सावन का पहला सोमवार? जाने पूजन विधि

318

हिन्दू धर्म में सावन माह का बेहद खास महत्त्व होता है दरअसल, सावन में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस माह में जो व्यक्ति सोमवार के व्रत रखता है भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। आइए जानते हैं इस साल कब पड़ रहा है सावन और सावन में कितने सोमवार पड़ रहे हैं…..

इस साल सावन माह 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है और12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त हो रहा है।

सावन सोमवार की तारीख

सावन सोमवार का पहला व्रत – 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन सोमवार का दूसरा व्रत – 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन सोमवार का तीसरा व्रत – 01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन सोमवार का चौथा व्रत – 08 अगस्त 2022, सोमवार
सावन मास का अंतिम दिन – 12 अगस्त 2022, शुक्रवार

सावन सोमवार पूजन विधि

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प करें।
सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें।
भोलेनाथ को अक्षत्, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।
सोमवार व्रत कथा अवश्य पढ़े तथा आरती करें।