मुंबई: 4 मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

293

मुंबई के नाइक नगर में एक 4 मंजिला पुरानी इमारत सोमवार देर रात गिर गई। जिससे एक शख्स की जान चली गई और अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल अभी तक 8 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, 20-25 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका हैं।

इमारत की ढहने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने हालात का जायजा लिया। साथ ही रेस्क्यू अभियान को तेज करने को कहा है। उनका कहना है कि ‘लगभग 5-7 लोगों को बचाया गया है। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम करेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।’