राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

408

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन परिसर में राज्य सभा महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके लिए पीएम मोदी नामांकन के प्रस्तावक बने हैं। मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया।

संसद भवन में उनके नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।