देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 17,336 नए मामले दर्ज़

357

भारत में शुक्रवार को कोरोना के 17,336 नए मामले दर्ज हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इसी अवधि में 13 लोगों की मौत हुई है इसी के साथ देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,954 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 13,029 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,27,49,056 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 88,284 हो गई है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.20 प्रतिशत है।

शुक्रवार की सुबह तक कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 196.77 करोड़ से अधिक हो गया है।