अग्निवीर भर्ती के लिए भारतीय वायुसेना में जारी हुई रजिस्ट्रेशन की तारीख, जानें पूरी डीटेल

343

एक तरफ सेना में नई भर्ती स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन जारी है वहीं थलसेना के बाद अब वायुसेना ने भी अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आइए जानते हैं वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी…..

जाने पूरी डीटेल

वायुसेना में अग्निवीरों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं है। (फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी अनिवार्य)
वायुसेना में अग्निवीरों के लिए 24 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और 5 जुलाई तक चलेगा।
यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन तरीके से होगा।
इसकी परीक्षा 24 जुलाई को होगी।
इसमें शैक्षणिक योग्यता 12वीं मांगी गई है, जिसमें अभ्यार्थी के पास मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश अनिवार्य हो।
इंग्लिश में पचास प्रतिशत अंक अनिवार्य किया गया है / या फिर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिक/ इलैक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रोनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटल टेक्नोलॉज/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी सरकार मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से होना चाहिए।