राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार पति-पत्नी दोनों बने जज

809

राजस्थान हाईकोर्ट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने कुलदीप माथुर और शुभा मेहता को राजस्थान उच्च न्यायालय का दो नया न्यायाधीश नियुक्त किया है। शुभा मेहता के पति महेंद्र गोयल पहले से ही राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं, यह पहली बार है जब पति और पत्नी दोनों न्यायाधीश होंगे।

इन नियुक्तियों के साथ राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 25 से बढ़कर 27 हो जाएगी। नई नियुक्तियों के बावजूद 23 पद अभी
भी खाली हैं।

केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार शाम कुलदीप माथुर और शुभा मेहता के नाम का आदेश जारी किया गया। माथुर को वकील कोटे से और शुभा मेहता को न्यायिक सेवा कोटे से जज बनाया गया है।