पिता राजीव गांधी को याद कर राहुल गांधी ने कहा, आधुनिक भारत को उनकी नीतियों ने दिया आकार

519

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुऐ कहा, ‘उनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।‘

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

ऐसे में राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक संवेदनशील और दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया।

उन्होंने कहा, मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।