असम: भूस्खलन की चपेट में आने से 3 की हुई मौत, कुछ लापता

540

असम के दीमा हसाओ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य के लापता होने की जानकारी मिली है।

इस बात की जानकारी देते हुए असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने कहा- पिछले 24 घंटों के दौरान दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग राजस्व सर्कल में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई। भूस्खलन के बाद रविवार तक कुछ लोग लापता हैं।

भूस्खलन के चलते 80 से अधिक घर या तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए या गंभीर रूप से प्रभावित हुए।