जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गोली लगने से घायल सिपाही की हुई मौत

501

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार सुबह पुलिस के एक कांस्टेबल को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी जिसे फौरन ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि कांस्टेबल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी।

रियाज अहमद थोकर के रूप में पहचाने जाने वाले कांस्टेबल को गुडुरा गांव में उनके आवास के पास गोली मार दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि घायल पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद थोकर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। हालांकि इस बीच इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

4 days ago