Ram Navami 2022: सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए राम नवमी के दिन करें ये उपाय

920

नवरात्रि के दिन चल रहे हैं ऐसे में राम नवमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 10 अप्रैल को रामनवमी पड़ रही है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था तभी से इसे रामनवमी के तौर पर मनाया जाता है। आज हम आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए और मनोकामना पूर्ण होने वाले कुछ उपाय बताएंगे जिसे कर आप भगवान श्री राम को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में—–

मनोकामना पूरी होने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए

अगर आपको दाम्पत्य जीवन में खुशहाली चाहिए और अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको राम यंत्र के सामने (ह्रीं रामाय नमः) मंत्र का 108 बार जप करें।

शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा लाभ –

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ चाहिए तो नवमी के दिन राम यंत्र को अपने सामने रखकर 108 बार (ऐं रामाय नमः) मंत्र का जाप करें।

व्यवसाय में लाभ –

अगर आप बिजनेस में, घर में, स्पोर्ट्स में, राजनीति में, किसी मुकदमे में या जीवन के किसी भी क्षेत्र में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो नवमी के दिन राम यंत्र को अपने सामने रखकर आपको 108 बार (क्लीं रामाय नमः) मंत्र पढ़ना चाहिए।

आर्थिक मजबूती –

अगर आप अपनी आय को बढ़ाना चाहते हैं, तो नवमी के दिन आपको राम यंत्र सामने रखकर (श्रीं रामाय नमः) मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।