भारत में आया कोरोना के नए XE वैरिएंट का पहला मामला, जाने क्या हैं इसके लक्षण

828

कोविड-19 के XE वैरियंट का पहला मामला मुंबई में सामने आया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानि बीएमसी के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला में ओमिक्रॉन के XE वैरियंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि महिला में किसी तरह के लक्षण नहीं थे।

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस का यह वैरिएंट अब तक का सबसे संक्रामक वैरिएंट हो सकता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2 की तुलना में XE वैरिएंट 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक प्रतीत होता है। आइए जानते है कोरोना XE वैरियंट के प्रमुख लक्षण के बारे में……

कोरोना के XE वैरियंट के लक्षण

बुखार
गले में खराश
खांसी
नाक बहना
छींकना
थकान
शरीर में दर्द
चकत्ते और त्वचा का रंग बदलना
पेट और आंत से जुड़े विकार
गंध और स्वाद कम आना