Chaitra Ashtami 2022 Wishes: कल है दुर्गा अष्टमी, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

769

मां दुर्गा को समर्पित त्योहार चैत्र नवरात्रि अब समाप्त होने को है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 9 अप्रैल यानि कल पड़ रही है। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दिनों में अष्टमी को लोग विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करते है साथ ही अपनों को बधाई संदेश देते हैं…..

दुर्गा अष्टमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

देवी के कदम आपके घर में आये
आप खुशहाली से नहाये
परेशानिया आपसे आँखें चुराए
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

आया है माँ दुर्गा का त्यौहार
माँ आप और आपके परिवार
पर सदा अपनी कृपा बनाये रखे
यही है दुआ हमारी
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार
हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं

माँ भरती झोली खाली
माँ अम्बे वैष्णो वाली
माँ संकट हरने वाली
माँ विपदा मिटाने वाली
माँ के सभी भक्तो को
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं