भारत में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 2,568 नए मामले दर्ज

905

भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,568 नए मामले सामने आए जबकि 97 लोगों की मौत हुई। इसके बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,15,975 हो गई है।

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 33,917 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 4,722 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,46,171 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 7,01,773 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 77.97 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.46 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.37 प्रतिशत है।