महाकाल की नगरी उज्जैन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में जलाए गए 11 लाख से अधिक दिये

445

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के मौके पर महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। इसी के साथ उज्जैन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इन दीयों को जलाने का काम 14 हजार वॉलंटियर्स ने मिलकर किया हालांकि, इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही।

उज्जैन के डीएम आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा भी की।

बता दें कि दिये जलाने का सिलसिला सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शुरू किया। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक की गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।

गौरतलब है कि अयोध्या में दीपावली के मौके पर 9 लाख दीपक जलाए गए थे।