महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

648

महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। वहीं, इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को मजबूत करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिलिर्ंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी किया है।