मोरारजी देसाई जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

1073

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा- देसाई ने भारत को समृद्ध बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। बता दें कि देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को वलसाड में हुआ था।

मोरारजी देसाई जयंती के मौके पर मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं पूर्व प्रधान मंत्री श्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। उन्होंने भारत को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए और हमेशा सार्वजनिक जीवन से ईमानदारी पर जोर दिया।’

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देसाई को याद करते हुए ट्वीट किया कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय मोरारजी देसाई जी ने जीवन भर देश और समाज के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने देश के विकास को नई दिशा देते हुए किया। समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कई नवीन और रचनात्मक कार्य किए।