Mahashivratri 2022: जाने कब है महाशिवरात्रि और पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में…..

901

हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन का खास महत्त्व होता है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भोलेनाथ का प्रिय पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त उपवास रखकर माता पार्वती और भोले नाथ की पूजा अर्चना करते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 1 मार्च को है चतुर्दशी तिथि मंगलवार की सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 02 मार्च, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे तक रहेगी।

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन जो व्यक्ति बिल्व पत्र से शिव जी की पूजा करता है, भगवान भोले नाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं शिवरात्रि के शुभ पूजन मुहूर्त के बारे में…..

महाशिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा चार प्रहर में की जाती है।
प्रथम प्रहर – 01 मार्च की शाम को 06 बजकर 21 मिनट रात्रि के 09 बजकर 27 मिनट तक
दूसरे प्रहर – 01 मार्च की रात्रि 09 बजकर 27 मिनट से रात्रि के 12 बजकर 33 मिनट तक
तीसरे प्रहर – 01 मार्च की रात 12 बजकर 33 मिनट से सुबह 03 बजकर 39 मिनट तक
चौथे प्रहर – 02 मार्च की सुबह 03 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक।

पारण का समय

02 मार्च सुबह 6 बजकर 45 मिनट के बाद