Maruti Suzuki 2022 Baleno लॉन्च, 6.35 लाख रुपए में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

456

भारत की मशहूर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों ने इस गाड़ी को काफी पसंद किया है यही वजह है कि कंपनी को अबतक इसकी 25000 हजार बुकिंग भी मिल चुकी है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि ये 22.9 kmpl की माइलेज देगी।

2022 बलेनो की एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत 6.35 लाख रुपए रखी गई है। बलेनो 2022 मारुति सुजुकी को 5 ऑप्शन में नेक्सा शोरूम पर जाकर खरीदा जा सकता है। फेसलिफ्ट बलेनो में 6 एयर-बैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल और कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है। 2022 बलेनो में बड़े फ्रंट ग्रिल के साथ सुजुकी लोगो, डीआरएल टेल लैंप और नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए है।

खास बात यह है कि बलेनो 2022 में हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा और एक नया 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।