भारत में कोरोना के 15,102 नए मामले दर्ज, 278 लोगों की हुई मौत

265

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,102 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 278 मौतें हुई हैं। इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,12,622 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के 1,64,522 एक्टिव मामले हैं।

देशभर में कुल 11,83,438 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 76.24 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.80 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.28 प्रतिशत है।

बता दें, देश में बीते 24 घंटे में 33.84 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई है। जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 176.19 करोड़ तक पहुंच गया। यह 2,00,89,198 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।