भारत में कोरोना मामलों में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

340

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए। इन आंकड़ों के अनुसार कोरोना मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82,817 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,17,60,458 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत है। देशभर में कुल 12,29,536 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 75.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।

बीते 24 घंटे में 44 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 173.42 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह तक 12.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।