IMD ने जारी किया अलर्ट, जाने कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड

308

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर के शनिवार के बाद कम होने की संभावना है। इसके अलावा 2 से 4 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है वहीं उसके बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 2 फरवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने और उसके बाद गिरने की भी संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना है। हालांकि इसके बाद शीत लहर का प्रकोप धीरे-धीरे कम होगा। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंड रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।