दिल्ली में बारिश के बाद आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

584

बारिश के बाद दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 100 फीसदी रही।

22 जनवरी की शाम तक, राष्ट्रीय राजधानी में 69.8 मिमी बारिश हुई– सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, 1995 के पहले महीने में शहर में इतनी बारिश हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार, 1950 के बाद से, दिल्ली में 79.7 मिमी बारिश 1989 में जनवरी के महीने में हुई थी, इसके बाद 1995 और फिर 2022 में बारिश हुई है।

दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 14.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में व्यापक बारिश होने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने भी दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

इस बीच, आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें हल्का कोहरा होगा और बारिश नहीं होगी।

26 जनवरी से पहले के दिन – 25 और 24 जनवरी – भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।