फार्महाउस पर सलमान खान को सांप ने काटा, इलाज के बाद लौटे घर

236

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सलमान खान को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था। इंडस्ट्री के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप जहरीला नहीं था।

शनिवार को, सलमान खान को ‘बिग बॉस 15’ में आलिया भट्ट और एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के अन्य कलाकारों के साथ प्री-बर्थडे पार्टी करते देखा गया।

यह घटना रविवार (26 दिसंबर) को पनवेल में उनके फार्महाउस में हुई, जो कि रायगढ़ जिले में नवी मुंबई के करीब है। फार्महाउस एक हरे, घने जंगलों वाले क्षेत्र में स्थित है।

सांप के काटने से सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोगों और परिवार में खलबली मच गई। उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि स्टार का पनवेल गेटअवे होम, जहां खान क्वालिटी टाइम बिताते है, वहां सांप अधिक है। कुछ साल पहले एक कोबरा भी वहीं देखा गया था, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।