मीराबाई पहुंची दिल्ली, गर्मजोशी से हुआ सम्मान

406

टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल करने वाली मीराबाई चानू सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गईं जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मीराबाई जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची उन्हे सुरक्षा बलों ने सुरक्षा के घेरे में लिया जहां भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।

मीराबाई ने ट्वीट करते हुए खुशी जाहीर की उन्होने लिखा, ‘इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। बहुत-बहुत धन्यवाद।26 वर्षीय भारोत्तोलक ने टोक्यो से रवाना होने से पहले ट्वीट किया था।’

मीराबाई ने ट्वीट कर कहा, घर वापस जा रही हूं। मेरे जीवन का यादगार पल देने के लिए धन्यवाद टोक्यो 2020। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन रजत पदक जीत देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था।