देश में इथेनॉल का सबसे बड़ा उत्पादक बना उत्तर प्रदेश

569

देश में इथेनॉल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश का नाम पहले स्थान पर आया है। राज्य भर में स्थापित 54 डिस्टिलरी द्वारा कुल 58 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी ने साल 2020-21 में 58 करोड़ लीटर इथेनॉल का निर्माण किया है, जो कि एक विलायक है। पर्यावरणीय उद्देश्यों के लिए अनिवार्य रूप से इसे पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है।

बता दें कि इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है जिसे पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है और वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड प्रदूषण 35 फीसदी तक कम हो सकती है।

गौरतलब है कि चीनी मिलों और अन्य इकाइयों की भट्टियों ने रिकॉर्ड 1.77 करोड़ लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया था, जिसकी आपूर्ति न केवल राज्य के भीतर, बल्कि अन्य राज्यों में भी की गई थी।