COVID-19: भारत में आए कोरोना के 39 हजार मामले, 500 से अधिक मौतें

327

भारत में शनिवार को कोरोनावायरस महामारी के 39,097 नए मामले सामने आए हैं जबकि 500 से अधिक मौतें हुई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 4,08,977 है और इसी के साथ अब तक 4,20,016 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कुल 35,087 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और इसी के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 3,05,03,166 तक पहुंच गई है। देश में बीते 45 दिनों से संक्रमितों की संख्या एक लाख की संख्या से कम बनी हुई है।