इस किशोरी ने अरब सागर में 36 किमी तैरकर बनाया रिकॉर्ड

398

भारतीय नौसेना के नाविक की 12 वर्षीय पुत्री ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम बीमारी (एएसडी) के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अरब सागर में 36 किमी तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय नौसेना के नाविक मदन राय की पुत्री जिया राय खुद भी एएसडी का शिकार हैं। जिया ने बुधवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी आठ घंटे 40 मिनट में पूरी की।

अधिकारियों ने कहा, यह पिछले साल की तरह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले साल एएसडी से संक्रमित जिया समुद्र में 14 किमी तैरने वाली युवा बनी थी।

जिया तड़के तीन बज तक 40 मिनट पर सी लिक पहुंची और उन्होंने तैरना शुरू किया। जिया दोपहर साढ़े बारह बजे गंतव्य स्थान पर पहुंची, जहां उनका दर्शकों ने ताली बजाकर अभिवादन किया।