अलग-अलग भाषाओं में 100 वाक्य सिखाएगा मोबाइल एप

658

देश के युवाओं एवं छात्रों को अलग अलग भाषाओं से एक दूसरे के साथ जोड़ने की अनूठी पहल की जा रही है। इसके तहत अब एक राज्य के व्यक्ति को दूसरी राज्य की क्षेत्रीय भाषा में छोटे-छोटे वाक्य सिखाए जा सकते हैं। जैसे पंजाब में रहने वाला व्यक्ति मराठी भाषा में आम बोलचाल के छोटे वाक्य जान सकेगा।

बताया जा रहा है कि तमिलनाड में रहने वाला व्यक्ति मराठीए पंजाबी या हरियाणवी भाषा के छोटे वाक्य इस ऐप के माध्यम से सीख सकता है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न लोगों को क्षेत्रीय भाषाओं के जरिए एक दूसरे से जोड़ने की बात कह चुके हैं।

इस ऐप के माध्यम से रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे वाक्य अलग अलग भाषाओं में सिखाए जा सकेंगे। यह एप विभिन्न भाषाओं में एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछने वाले वाक्य एवं ऐसे शब्दों का ज्ञान उपलब्ध कराएगा जो किसी नए व्यक्ति के लिए अनजान शहर में महत्वपूर्ण होते हैं।

यह ऐप भारत सरकार की विभाग-माइगोव के द्वारा तैयार किया जा रहा है।